Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

जायसवाल समाज होली मिलन समारोह

जायसवाल समाज होली मिलन समारोह

बड़हलगंज। जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन 17 मार्च, मंगलवार को बड़हलगंज स्थित ऐतिहासिक चरण पादुका कुटी परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। विशिष्ट अतिथियों में अजितेश जायसवाल राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच (आरएसएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रमाशंकर जायसवाल उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन (यूपीपीसीएफ) लखनऊ के उपसभापति, रामकुमार जायसवाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के प्रधानाचार्य एव विजय कुमार जायसवाल विद्युत विभाग गोरखपुर के उपखंड अधिकारी शामिल रहे। मुख्य अतिथि विधायक पड़रौना मनीष जायसवाल ने कहा कि पौहारी महाराज की कुटी पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने बड़हलगंज की विभिन्न समितियों द्वारा मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने की सराहना की। वहीं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा प्रभारी उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र राज्य अटल कुमार गुप्ता ने कहा कि होली जैसे पर्व पर आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने दो संगठनों को एक मंच पर लाने के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक फूलों की होली खेली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक मनोज मधुर एवं गायिका अनीशा वर्मा ने भक्ति गीतों और फगुआ प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों को पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि श्रवण जायसवाल, सन्नी जायसवाल एवं अमन जायसवाल द्वारा स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अशोक जायसवाल, नंद लाल जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल (पत्रकार), राजीव जायसवाल (पत्रकार), विंध्याचल जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज उर्फ डब्बू जायसवाल, विनोद जायसवाल, अनूप जायसवाल, सन्नी जायसवाल, अमन जायसवाल, डॉ. नवनीत जायसवाल, विनय मंटू जायसवाल, डॉ. विजय जायसवाल एवं संजय जायसवाल सहित समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस समारोह ने समाज में एकता का सशक्त संदेश दिया।

1 likes
0 comments0 shares