Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

"लगा अब नहीं बचेंगे" - IndiGo 6E925 पर बिजली गिरने के बाद

"लगा अब नहीं बचेंगे" - IndiGo 6E925 पर बिजली गिरने के बाद

"लगा अब नहीं बचेंगे" - IndiGo 6E925 पर बिजली गिरने के बाद यात्री की आपबीती, पायलट को बताया हीरो *लखनऊ, 8 अक्टूबर।* पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E925 पर बुधवार को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई थी। इस फ्लाइट में सवार एक यात्री गोपाल राय, अंतरराष्ट्रीयअध्यक्ष, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने अपनी आपबीती सुनाई है। गोपाल राय ने बताया, "मैं भी उसी फ्लाइट में सवार था। हम लोग विमान में थे और अचानक बहुत तेज़ झटका लगा। एक वक्त ऐसा आया कि लगा हम लोग नहीं बचेंगे। वो मंजर बहुत खतरनाक था, पूरे विमान में अफरा-तफरी मच गई थी।" उन्होंने कहा कि पायलट और को-पायलट की सूझबूझ से सभी 104 यात्रियों की जान बच गई। "पायलट और को-पायलट की जितनी सराहना की जाए, वो कम है। जब लगा था नहीं बचेंगे, तब IndiGo 6E925 के पायलट ने सैकड़ों जिंदगियाँ बचाई। ईश्वर का बहुत-बहुत धन्यवाद।" *क्या हुआ था फ्लाइट में?* जानकारी के मुताबिक फ्लाइट 6E925 ने पटना से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरी थी। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले 17,000 फीट पर विमान बिजली की चपेट में आ गया, जिससे विमान की नोज (रेडोम) क्षतिग्रस्त हो गई। पायलट ने ATC को सूचना देते हुए विमान को 4:05 बजे लखनऊ में सुरक्षित लैंड करा दिया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 0477 गोपाल राय ने मांग की है कि जान बचाने वाले इस पायलट को सम्मानित किया जाए।

0 likes
0 comments0 shares