Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश बरहज,बरियारपुर में आयोजित चौपाल में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान* *देवरिया

बांसगांव संदेश बरहज,बरियारपुर में आयोजित चौपाल में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान* *देवरिया

बरियारपुर में आयोजित चौपाल में किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान देवरिया 23 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में बरियारपुर में आयोजित चौपाल में रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार गंगाराम, अधिशासी अधिकारी बरियारपुर तथा राजस्व टीम ने प्रतिभाग किया। चौपाल में अंश सुधार एवं अंश निर्धारण, नाम त्रुटि सुधार, वरासत, फार्मर रजिस्ट्री तथा मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विधायक रामपुर कारखाना ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। नायब तहसीलदार गंगाराम ने फार्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण, नाम सुधार, आपदा, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा राजस्व संहिता की धारा 24 एवं 116 के संबंध में जानकारी दी। विधायक एवं उपस्थित अधिकारियों ने राजस्व टीम को सभी लंबित नाम सुधार, अंश सुधार एवं वरासत संबंधी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी सदर ने अधिशासी अधिकारी बरियारपुर को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों का घर-घर सर्वे कराकर उन्हें तत्काल योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। ग्रामीणों को खतौनी में अंश निर्धारण की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गांव में खुली बैठक आयोजित करने तथा मुनादी कराने पर भी सहमति बनी। खातेदारों के भूमि अभिलेखों (खतौनी) में दर्ज गलत अंशों का मौके पर सत्यापन कर राजस्व टीम द्वारा बड़ी संख्या में किसानों का अंश निर्धारण पूरा कराया गया। इसके बाद विधायक द्वारा संबंधित किसानों को खतौनी वितरित की गई। वरासत के मामलों में मृतक खातेदारों के वैध वारिसों के नाम खतौनी में दर्ज कराकर विधायक द्वारा संबंधित लाभार्थियों को खतौनी वितरित की गई। नाम सुधार के संबंध में खतौनी एवं अन्य सरकारी अभिलेखों में दर्ज नाम, पिता के नाम तथा अन्य विवरणों में पाई गई त्रुटियों का राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार सुधार किया गया। विधायक द्वारा संबंधित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

1 likes
0 comments1 shares