Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विद्यालय पर जाने वाली सड़क बनी तालाब आक्रोशित छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं नेकिया प्रदर्शन,

विद्यालय पर जाने वाली सड़क बनी तालाब आक्रोशित छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं नेकिया प्रदर्शन,

हरपुर बुदहट गोरखपुरबांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के कटसहरा - मगहर टू-लेन सड़क से निकली सम्पर्क मार्ग घोठवां - दरघाट सड़क पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल में हरिजन बस्ती दरघाट तक करीब चार किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था। इस सड़क से ग्राम भदेशरी, पठखौलिया, दरघाट, अनन्तपुर, जिगीना सहित करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण और छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए इसी सड़क से होकर गुरुकुल कृष्णा मांटेसरी स्कूल घोठवां हरपुर-बुदहट, प्राथमिक विद्यालय बुदहट, श्री गांधी इंटर कालेज घोठवां हरपुर-बुदहट और लाखी देवी रामचन्द्र महाविद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए रोजाना विद्यालय पर आते जाते हैं ,लेकिन जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर हल्की बारिश में भी करीब डेढ़ फीट पानी जमा रहता है जिससे होकर आना जाना मजबूरी है। गुरुवार को आक्रोशित छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने जलजमाव सड़क पर खड़ा हो कर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तालाब बनी सड़क में वोल्डर डालकर सड़क को ऊंचा कर मरम्मत कराने की मांग की है। जबकि इस सड़क का मरम्मत कार्य इसी सत्र में कराया भी गया है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सुनील दूबे, केशव शुक्ल,जय शंकर दूबे, संजना पाठक, निधि मिश्रा, दुर्गावती, बबली दूबे, शालू शुक्ला, बिन्दु, प्रियांशु, अखिलेश, कन्हैया, महिमा, रोशनी सहित अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस संदर्भ में अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी के के शुक्ल ने बताया कि इस सड़क पर जल जमाव की जानकारी मुझे नहीं है, मैं इसे दिखवा कर बोल्डर गिरवाकर जल जमाव से तत्काल में सड़क को सही कराने का प्रयास करुंगा।

0 likes
0 comments0 shares