Bansgaon Sandesh
Login

MR टीकाकरण अभियान में 220 बच्चों को लगा टीका रामपुर कारखाना ।

MR टीकाकरण अभियान में 220 बच्चों को लगा टीका रामपुर कारखाना ।

MR टीकाकरण अभियान में 220 बच्चों को लगा टीका रामपुर कारखाना । बांसगांव सन्देश । रामपुर कारखाना ब्लॉक के गौर कोठी स्थित गिरिजा देवी हंसनाथ पब्लिक स्कूल में MR टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बड़े स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस दौरान विद्यालय के 220 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण कराया गया। यह अभियान विद्यालय के प्रधानाचार्य बागेश्वरी मिश्रा और ग्राम प्रधान बृजकिशोर कुशवाहा की अध्यक्षता में चला । प्रधानाचार्य ने बताया कि MR टीका लगने से खसरा-रुबेला का प्रकोप कम होता है, जिससे स्कूलों और समुदाय में बीमारी नहीं फैलती। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचीं ए एन एम हेमलता ने बताया कि टीकाकरण से बच्चों को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है MR टीका बच्चों को खसरा जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है। खसरा होने पर तेज बुखार, दाने, निमोनिया और कभी-कभी जान का खतरा भी हो सकता है।, इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। इस अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या सिंह कुशवाहा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया । वहीं विद्यालय परिवार की ओर से कोदई पाल, अमरेश भारती, नवनीत , अखिलेश प्रसाद, नेहा कुमारी, वंदना यादव, सपना मिश्रा, नीलम गोंड, संध्या विश्वकर्मा और आयुष शुक्ला सहित अन्य लोगों ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई । विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सरकार के द्वारा कराए जा रहे टीकाकरण अभियान से बच्चों के बेहतर भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आदित्य कुमार मिश्र ने सभी स्वास्थ कर्मचारियों को आभार व्यक्त किए ।

0 likes
0 comments0 shares