सुल्तानपुर बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा प्रबंधक बनकर लोन पास कराने और
सुल्तानपुर बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा प्रबंधक बनकर लोन पास कराने और सचिवालय में संविदा नौकरी लगवाने का झांसा देकर 65 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बल्दीराय थानान्तर्गत डीह गांव निवासी हनुमान मौर्य की तहरीर पर बल्दीराय थाने में सौरभ शुक्ला निवासी भवानीगढ़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।तहरीर के मुताबिक आरोपी ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का शाखा प्रबंधक बताकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोन दिलाने का भरोसा दिया।लोन फाइल के नाम पर शिकायतकर्ता और उसके पांच साथियों से पांच-पांच हजार रुपये लेकर कुल 25 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद सचिवालय में संविदा नौकरी लगवाने का झांसा देकर सुरक्षा राशि के नाम पर शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये और लिए गए।पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज और धमकी देने लगा। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने छह जुलाई तक रकम लौटाने का लिखित समझौता भी किया था,लेकिन तय समय बीतने के बाद रकम नहीं लौटाई।यूपीआई ट्रांजेक्शन,बैंक स्टेटमेंट,लिखित समझौता,रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट को साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपने का दावा किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।