बेलघाट क्षेत्र के विद्यालयों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम खजनी का औचक निरीक्षण अध्यापक

बेलघाट क्षेत्र के विद्यालयों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम खजनी का औचक निरीक्षण अध्यापक एवं छात्र मिले उपस्थित, विद्युत व्यवस्था में मिली खामी बेलघाट, गोरखपुर। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी खजनी कुणाल रस्तोगी ने बेलघाट क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अचानक विद्यालयों में पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम को अधिकांश विद्यालयों में अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। बेलघाट क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में लाइट व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आईं तथा व्यवस्था में खामियां मिलीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी देखी गई। इस दौरान के.के. द्विवेदी समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाददाता भोला गौड़