Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur१७ मिनट पहले

*लिंक एक्सप्रेसवे के अंडरपास में सांप दिखने से मचा हड़कंप, डायल 112

*लिंक एक्सप्रेसवे के अंडरपास में सांप दिखने से मचा हड़कंप, डायल 112

*लिंक एक्सप्रेसवे के अंडरपास में सांप दिखने से मचा हड़कंप, डायल 112 ने सड़क किनारे हटाया* सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज क्षेत्र के मालाव टोल प्लाजा के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के एग्जिट-29 अंडरपास के नीचे मंगलवार सुबह सड़क पर सांप दिखाई देने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह टहलने निकले युवकों ने सांप को सड़क पर देखा तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, बगल गांव के रहने वाले नितेश चौधरी, रविंद्र, रंजीत और सरफराज समेत कुछ युवक सुबह टहलने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे की ओर गए थे। वापस लौटते समय एग्जिट-29 के अंडरपास के नीचे सड़क पर उन्हें एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही युवक डर गए और उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस जवानों ने सावधानी बरतते हुए काफी मशक्कत के बाद सांप को सड़क से किनारे हटाया, ताकि वह किसी वाहन के नीचे न आ जाए और सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी खतरा न हो। नितेश चौधरी ने बताया कि सांप देखने में रसल वाइपर जैसा प्रतीत हो रहा था, जिससे युवकों में डर पैदा हो गया। हालांकि, सांप की प्रजाति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की तत्परता से सांप को सड़क से हटाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

0 likes
0 comments1 shares