रिपोर्ट आदित्य कुमार। वीरपुर हरिजन बस्ती में किशोरी ने फांसी लगाकर दी

रिपोर्ट आदित्य कुमार। वीरपुर हरिजन बस्ती में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत वीरपुर हरिजन बस्ती में गुरुवार शाम एक 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार वीरपुर हरिजन बस्ती निवासी राम लखन की पुत्री मांसी (16 वर्ष) ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब मांसी को फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही करछना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम तथा भीरपुर चौकी इंचार्ज अभिलाष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया गया है। मृतका की माता मंजू देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही