संगठन में मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर संगीता यादव का
संगठन में मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर संगीता यादव का सहजनवा में हुआ भव्य स्वागत। सहजनवा गोरखपुर भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव के गोरखपुर में प्रथम आगमन पर सहजनवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सहजनवा थाना चौराहे से लेकर कालेश्वर और जीरो पॉइंट तक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय महामंत्री एवं विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में फूल मालाओं से उनका स्वागत कर राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि संगीता यादव की राष्ट्रीय पार्टी में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना पूरे गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रथम आगमन पर सहजनवा में स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं में गर्व महसूस कर रहे हैं ।उन्होंने विश्वास जताते हैं कि संगीता यादव अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी ।स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवनारायण उर्फ जीएम सिंह ,नगर पंचायत अध्यक्ष संजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर शशि प्रताप सिंह, डॉ आर डी सिंह, छोटेलाल मौर्य ,नागेंद्र सिंह, मनोज जायसवाल, विकास सिंह ,सूर्यनाथ विश्वकर्मा, रवि प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह ,इंद्र कुमार निगम, मंजू त्रिपाठी ,परशुराम शुक्ल, राम उजागर शुक्ला, राहुल शुक्ला आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।