चौरीचौरा के डुमरी खुर्द में एस के शर्मा ने जनता से किया संवाद

चौरीचौरा गोरखपुर।चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के अंतर्गत ग्रामसभा डुमरी खुर्द में समाजसेवी एस.के. शर्मा के नेतृत्व में जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एस के शर्मा ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करते हुए स्थानीय समस्याओं, विकास से जुड़े विषयों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। जनसंवाद चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी बातों और सुझावों को सुना गया। एस.के. शर्मा ने कहा कि जनता के बीच जाकर संवाद करना और क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर जनसंपर्क एवं संवाद का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एस.के. शर्मा ने क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान का आगाज करते हुए कहा कि चौरी-चौरा की जनता के बीच रहकर, जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर भीम पासवान जलालुशेज , कादीम शेख सतार शेख विनोद एडवोकेट , लोकमान अंसारी , विनोद गुप्ता एवं दिनेश तिवारी सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।