Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मैजिक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, चालक हिरासतमें,

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी मनोज पुत्र गोविन्द की तहरीर पर पुलिस ने मैजिक चालक शेषनाथ पुत्र रज्जू के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी मनोज पुत्र गोविन्द ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को शाम साढ़े तीन बजे के करीब गाड़ी संख्या यूपी 53 सी टी 5239 मैजिक पिकप चालक शेषनाथ पुत्र रज्जू यज्ञ स्थल पर खेल रहे हमारे लड़के श्रेयांस उर्फ कुल्ली का एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मेरे लड़के की तत्काल मौके पर ही मौत हो गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि लडके के पिता की तहरीर पर मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर चालक शेषनाथ को हिरासत में ले लिया गया है।

0 likes
0 comments1 shares