Bansgaon Sandesh
Login

अर्ह नागरिक मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम देवरिया । बांसगांव सन्देश

अर्ह नागरिक मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम देवरिया । बांसगांव सन्देश । उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर पुनरीक्षण-2026 के दौरान ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत कोई भी अर्ह नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक, बेघर, दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास एवं युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपने निकटतम मतदेय स्थल के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर बीएलओ ऐप, ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ अथवा ऑफलाइन फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने सभी अर्ह नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares