Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर: बहन से विवाद के बाद घर छोड़कर निकला किशोर, थाना प्रभारी

गोरखपुर: बहन से विवाद के बाद घर छोड़कर निकला किशोर, थाना प्रभारी

गोरखपुर: बहन से विवाद के बाद घर छोड़कर निकला किशोर, थाना प्रभारी की सतर्कता से सकुशल परिजनों को सौंपा गया गोरखपुर जनपद में पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। बहन से मामूली विवाद के बाद घर छोड़कर निकले एक किशोर को पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बरामद कर सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को थाना गीड़ा क्षेत्र के ग्राम पेवनपुर, पोस्ट छपिया निवासी हिमांशु निषाद (14 वर्ष), पुत्र प्रमोद निषाद, अपनी बहन रागनी (15 वर्ष) से कहासुनी होने के बाद घर छोड़कर चला गया था। देर रात रात्रि गश्त के दौरान वह सड़क पर अकेले घूमता हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किशोर से पूछताछ की और उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उसके पिता प्रमोद निषाद, पुत्र स्वर्गीय मुरारी निषाद, को मोबाइल नंबर 9005640201 पर सूचना देकर थाना बेलघाट बुलाया गया। थाना बेलघाट पर परिजनों के पहुंचने के उपरांत थाना प्रभारी बेलघाट विकास नाथ ने युवक को सकुशल परिवार के सुपुर्द किया। उनकी इस मानवीय एवं संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से एक संभावित अनहोनी टल गई और परिवार को बड़ी राहत मिली।

0 likes
0 comments0 shares