विधायक ने स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने मंगलवार को स्कूल चलो जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहसील प्रांगण से महदेवा जंगल, भोपा बाजार, रेलवे स्टेशन के पास सम्पन्न हुआ है इसमें सरदार नगर ब्लॉक के दस विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए थे।बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि बच्चे देश की भविष्य हैं और उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजें शिक्षित व्यक्ति ही बेहतर समाज के भविष्य का निर्माण करता है आज के युग में शिक्षित होना बहुत जरूरी है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार में लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास किया जा रहा है ।इस दौरान एसडीएम कुंवर सचिन सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार, चेयरमैन सनी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, अनिल जायसवाल, ब्लॉक मंत्री अनिल चन्द, चन्द्र प्रकाश शुक्ला पूर्व समवन्य, हरिश्चंद पांडेय, मनोज कुमार, रमेश सिंह, दिव्या श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, उर्मिला रानी, अमित जायसवाल,सुनील निषाद, रामबचन प्रजापति, अवधेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें।