Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर।किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज

सुल्तानपुर।किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज करने के उद्देश्य से कुड़वार विकास खंड के पंचायत भवन बहमरपुर में विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्र उर्फ मोंटी की देखरेख में लगे इस कैंप में सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।कैंप में पहुंचे किसानों के खतौनी,आधार कार्ड,मोबाइल नंबर समेत आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कर ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना भविष्य में कई कृषि योजनाओं,अनुदान और सरकारीq सुविधाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्र उर्फ मोंटी ने किसानों से अपील की कि वह समय रहते अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगने से किसानों को ब्लॉक और तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं,जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

0 likes
0 comments0 shares