Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज ,बिखरती गृहस्थी को मिला मध्यस्थता का संबल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया

बांसगांव संदेश बरहज ,बिखरती गृहस्थी को मिला मध्यस्थता का संबल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया

बिखरती गृहस्थी को मिला मध्यस्थता का संबल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने रचा सौहार्द का नया इतिहास उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0‘‘ के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने एक बिखरते परिवार को पुनः अटूट प्रेम-बंधन में बाँधकर मिसाल कायम की है। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा ऊर्जावान सचिव श्रीमती अर्चना-द्वितीय के सशक्त नेतृत्व में, सिविल जज (जू.डी.) एफ.टी.सी-द्वितीय देवरिया कुमारी शिवांगी की न्यायाललय द्वारा संदर्भित मामले (सरकार बनाम राजन व अन्य) को सुदृढ़ समाधान हेतु मध्यस्थता केंद्र भेजा गया। मध्यस्थ श्रीमती आभा श्रीवास्तव ने अपनी अनुपम धैर्यशीलता, अद्भुत संवाद-शैली और आत्मीय प्रयासों से पति-पत्नी के बीच वर्षों से जमी कड़वाहट की बर्फ को पिघलाकर उन्हें उनके पावन वैवाहिक व पारिवारिक दायित्वों की पुनराभूति कराई, जिसके फलस्वरूप दंपत्ति ने अतीत के समस्त गिले-शिकवे भुलाकर, बिना किसी बाहरी दबाव के पूर्णतः स्वेच्छा से अपने मुकदमों को सदा के लिए वापस लेते हुए पुनः एक छत के नीचे हंसते-खेलते रहने का संकल्प लिया। इस भावुक और ऐतिहासिक पल पर प्राधिकरण की सचिव ने समस्त सम्मानित जनपदवासियों से अपील की है कि वे वर्षों चलने वाली अदालती मुकदमों की खर्चीली व मानसिक पीड़ादायक प्रक्रिया से बचकर अपने अमूल्य समय, धन और सबसे बढ़कर अनमोल रिश्तों को सुरक्षित रखने के लिए मध्यस्थता के इस स्वर्णिम व सौहार्दपूर्ण मार्ग को अपनाएं।

1 likes
0 comments1 shares