Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२४ मिनट पहले

लिच्छिवी एक्सप्रेस से गिरने की आशंका, गंभीर हालत में अज्ञात युवक अस्पताल

लिच्छिवी एक्सप्रेस से गिरने की आशंका, गंभीर हालत में अज्ञात युवक अस्पताल

लिच्छिवी एक्सप्रेस से गिरने की आशंका, गंभीर हालत में अज्ञात युवक अस्पताल भेजा गया जखनियां (गाजीपुर), 13 जुलाई। गाजीपुर जनपद के जखनियां-सादात रेलवे खंड पर सोमवार को दिल्ली जाने वाली अप लिच्छिवी एक्सप्रेस से एक व्यक्ति के गिरने की आशंका के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जखनियां और सादात रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 103/13-15 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना पीडब्ल्यूआई (PWI) स्टाफ को मिली। इसके बाद पीडब्ल्यूआई स्टाफ ने तत्काल स्टेशन मास्टर, जखनियां को घटना से अवगत कराया।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा को बुलाया गया। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादात ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार शुरू कर दिया है।घटना की सूचना जीआरपी एवं आरपीएफ को भी दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति की पहचान अनुराग कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी मुरादाबाद के पास कासगंज के रूप में की जा सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के साथ घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर उसके लक्ष्मी एक्सप्रेस से गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

0 likes
0 comments0 shares