Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३५ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र का किया

बांसगांव संदेश बरहज जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई और अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज करें सुनिश्चित: डीएम देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कतरारी एवं मझगांवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्वच्छता एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनसे पुस्तक पढ़वाई और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने एवं पूरी लगन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें तथा नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें योग्य एवं संस्कारित नागरिक बनाना शिक्षकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मझगांवा का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों का परीक्षण किया तथा एमसीपी (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन) कार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने एक महिला का वजन भी कराया और निर्देश दिया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी लाभार्थियों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

0 likes
0 comments1 shares