Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, स्टेशन पर बांटा खाद्य सामग्री व पानी, यात्रियों की सुनी परेशानी

तपती गर्मी में इंसानियत की मिसाल, स्टेशन पर बांटा खाद्य सामग्री व पानी, यात्रियों की सुनी परेशानी

घघसरा सहजनवां, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। भीषण गर्मी के बीच सहजनवा रेलवे स्टेशन पर समाजसेवा की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जब समाजसेवी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने यात्रियों के बीच खाद्य सामग्री और पेयजल वितरित किया। अपने सहयोगियों के साथ स्टेशन पहुंचे प्रशांत त्रिपाठी ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान सबसे बड़ी परेशानी पेयजल की सामने आई। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर ठंडे और शुद्ध पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्टेशन मास्टर से मुलाकात कर परिसर में वाटर कूलर लगाने की मांग की। साथ ही उच्च रेलवे अधिकारियों से भी बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि समाजसेवा ही उनका उद्देश्य है और जरूरतमंदों की मदद करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखने की बात कही। इस दौरान अभिषेक तिवारी, रईस अहमद, दयानंद यादव, दयाशंकर, गौरख, जवाहर, सोनू यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की।

0 likes
0 comments0 shares