सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर में कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर में कोका-कोला MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ नागपुर। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व में सुपीरियर ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर में कोका-कोला के सहयोग से MIT मार्क 3.0 कार्यक्रम का भव्य और प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के सीईओ आशीष शेट्टी ने किया। इस अवसर पर प्लांट डायरेक्टर अनूप अग्रवाल, डायरेक्टर नवनीत गर्ग, सीएचआरओ एवं हेड कॉर्पोरेट अफेयर्स डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, सेल्स जीएम जयपाल सहित सुभदत्ता, सुबोध पंडित, आलोक अग्रवाल, सुजीत, प्रवीण एवं संपूर्ण सेल्स टीम उपस्थित रही। MIT मार्क 3.0 पहल कोका-कोला की मार्केट इम्पैक्ट, टीम इंटीग्रेशन और कस्टमर सर्विस एक्सीलेंस की रणनीति को दर्शाती है। कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा और प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ 40 सेल्स वाहनों के काफिले को एक साथ रवाना किया गया, जो विदर्भ क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण बाजारों को कवर करेंगे। कोका-कोला की ओर से फ्रेंचाइजी प्रबंधक प्रणव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेल्स टीम की सराहना करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ टीम बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने पूरी टीम के समर्पण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।