रक्षाबंधन पर बहनों के स्नेह से सराबोर हुए विधायक राजेश त्रिपाठी

बड़हलगंज। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को उपनगर स्थित चरण पादुका कुटी में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का अनूठा संगम देखने को मिला। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचीं हजारों बहनों ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह और विश्वास जताया। विधायक ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प दोहराया। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि बहनों द्वारा बांधी गई राखियां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक हैं। रक्षाबंधन केवल त्योहार नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का पर्व है। जिस तरह बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, उसी तरह भाई का भी दायित्व है कि वह अपनी बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि चिल्लूपार के विकास के साथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. प्रीति महेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, रवि साहनी, रामदास मद्धेशिया, वीरेंद्र गुप्ता, सुदीप वर्मा, राकेश राय, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, विनय तिवारी, बनवारी प्रसाद, स्वतंत्र सिंह, रमेश शाही, अनिल भट्ट, प्रशांत शाही, रामबेलाश तिवारी, सुधाकर दुबे, शिवाजी सिंह, मानस त्रिपाठी, मुख्तार यादव, अष्टभुजा सिंह, सुरेश उमर, राजेश जायसवाल, सूरज पाल, मनोज निगम, अमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।