Bansgaon Sandesh
Login

नियमितीकरण और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर CHO का

नियमितीकरण और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर CHO का प्रदर्शन लखनऊ । बांसगांव सन्देश । सूत्रों के अनुसार नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने और अन्य मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। मांगों के समर्थन में CHO ने लखनऊ स्थित ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर शासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान CHO ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण अथवा अलग कैडर का गठन, 4800 ग्रेड पे के समकक्ष वेतनमान तथा PBI के साथ 5,000 रुपये का वेतन शामिल है। CHO का कहना है कि वे शासन की गाइडलाइन के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का लगातार निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी से कर्मचारियों में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है। संगठनों ने सरकार से जल्द वार्ता कर सम्मानजनक एवं स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

1 likes
0 comments0 shares