प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव कल सुलतानपुर के दौरे पर, विकास कार्यों
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव कल सुलतानपुर के दौरे पर, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा* सुलतानपुर। जिले के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव गुरुवार, 30 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर सुलतानपुर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वह भाजपा संगठन की विभिन्न बैठकों में भाग लेने के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे संघ कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कोर कमेटी एवं समन्वय समिति की बैठक में भाग लेंगे। दौरे के अंतिम चरण में वह कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले के विकास कार्यों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।