Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२९ मिनट पहले

चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने शहीद स्मारक पर शहीदों को किया नमन

चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने शहीद स्मारक पर शहीदों को किया नमन

चौरी चौरा गोरखपुर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को चौरी चौरा की ऐतिहासिक धरती देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। चौरी चौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं परिवारजनों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। विधायक ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर शहीदों ने जिस साहस, त्याग और बलिदान का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। चौरी चौरा की धरती स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में विशेष स्थान रखती है। यहां के शहीदों का बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रप्रेम और देशसेवा की राह दिखाता रहेगा। ध्वजारोहण के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि जिन परिवारों ने देश की आजादी के लिए अपने अपनों को खोया, उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वतंत्रता दिवस हमें शहीदों के सपनों के अनुरूप मजबूत और विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में एसडीएम चौरी चौरा, नायब तहसीलदार, चौरी चौरा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा आर ए एस मॉडर्न स्कूल में ध्वजारोहण रेज पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विधायक ने ध्वजारोहण किया।

0 likes
0 comments1 shares