Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

यह शिविर का समापन है, सेवा का नहीं--डॉ.अचला पांडेय

यह शिविर का समापन है, सेवा का नहीं--डॉ.अचला पांडेय

बडहलगंज।स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय शिविर का रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती गीत और स्वागत गीत से हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की हिंदी विभाग की आचार्या डॉ.अचला पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शिविरों से सेवा, सहानुभूति और अनुशासन आता है। उन्होंने स्वयंसेवकों का आवाहन करते हुए कहा कि यह शिविर का समापन हो सकता है, सेवा का नहीं।सेवा जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है। NSS हमारे भीतर त्याग,सेवा समर्पण का भाव पैदा करते हैं। जिससे हम अन्तस् के स्तर पर समृद्ध बनते हैं। यही समृद्ध अन्तस् हमारे भीतर परपीड़ा, सहानुभूति और कर्तव्य भाव जगाता है। जीवन में केवल सफल हो,यही जरूरी नहीं। वह सार्थक भी हो। NSS जीवन की उसी सार्थकता पर बल देता है। कार्यक्रम में एक अन्य वक्ता राजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य व्यवहारिक होना चाहिए। NSS के शिविर उस व्यावहारिक शिक्षा की प्राप्ति का मंच है। प्राचीन इतिहास के डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने NSS के शिविर और प्राचीन गुरुकुल प्राणाली की तुलना करते हुए कहा कि जैसे गुरुकुल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता था, ठीक वैसे ही NSS के शिविर स्वयंसेवको भी शारीरिक- मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाते है। समापन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं कॉलेज के प्राचार्य प्रो.राकेश कुमार पांडेय ने स्वयंसेवकों से कहा कि आपके चेहरे की दीप्ति और विश्वास बता रहा है कि शिविर सफल रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों का आवाहन करते हुए कहा कि जो सीख इस शिविर में मिली है, उसे भूलना नहीं है। उसे जीवन में आगे ले जाना है। इससे पहले राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सप्तदिवसीय शिविर की गतिविधियों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम मे आये शिक्षकों का आभार ज्ञापन डॉ. त्रिपुरेश ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। अंत में सभी स्वयंसेवकों और शिक्षकों के लिए भोजन, चाय, नाश्ता आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

1 likes
0 comments0 shares