Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* लंभुआ के पूर्व भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी की समाजवादी पार्टी

सुल्तानपुर लंभुआ के पूर्व भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी की समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।मुलाकात के दौरान देवमणि ने माता प्रसाद पांडेय को पुस्तक परशुराम की परीक्षा भेंट की।पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी के मुताबिक वह पांडेय के निजी आवास पर उनका हालचाल लेने पहुंचे थे।सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि माता प्रसाद पांडेय पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनके प्रति उनका स्नेह हमेशा बना रहा है।हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात और तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसके मायने तलाशे जा रहे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

0 likes
0 comments0 shares