Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१४ मिनट पहले

पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की संगोष्ठी व प्रतिभा सम्मान आज रविवार

पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की संगोष्ठी व प्रतिभा सम्मान आज रविवार

चौरीचौरा। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के डुमरी खास स्थित एक मैरेज लान में पूर्वान्ह 11 बजे से 'वर्तमान पत्रकारिता एवं चुनौतियां' संगोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम के पहले सत्र में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा संगोष्ठी को संबोधित किया जाएगा। दूसरे सत्र में अतिथियों द्वारा खेल, शिक्षा, समाजसेवा व राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी मातृ शक्तियों को समान्नित किया जाएगा। यह जानकारी संगठन के प्रदेश मंत्री दिलशाद आलम ने दी है। उन्होंने सभी से समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

0 likes
0 comments1 shares