Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय अनंतपुर की छात्राओं ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय अनंतपुर की छात्राओं ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

हरपुर बुदहट, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सहजनवां क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, अनंतपुर की छात्राओं ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 9 और 10 अक्टूबर 2026 को जेपी इंटर कॉलेज, कैंपियरगंज, गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में पांच छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में अंशिका चौहान ने लंबी कूद में रजत पदक और सोनाक्षी यादव ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में अंशिका सिंह ने ऊंची कूद में स्वर्ण तथा अंशिका चौरसिया ने लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में प्रिया यादव ने त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर उप जिलाधिकारी सहजनवां ने उन्हें ट्रैकसूट देकर सम्मानितकरेंगे प्रधानाचार्य जितेंद्र शर्मा,व्यायाम शिक्षक महेश प्रताप सिंह, मेष इंचार्ज राम आशीष यादव ने छात्राओं की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

0 likes
0 comments0 shares