Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बकरीद की नमाज हुई सकुशल संपन्न गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।आज ईद उल

बकरीद की नमाज हुई सकुशल संपन्न गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।आज ईद उल

बकरीद की नमाज हुई सकुशल संपन्न गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।आज ईद उल जुहा (बकरीद)की नमाज अपने देश में बड़ी धूम धाम के साथ हर्षौल्लास पूर्वक मनाते हुए संपन्न की गई। लोग एक दूसरे को गले से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी एवं अपने देश में अमानो अमान चमन व्यवस्था बनाने के लिए ईश्वर से दुआएं मांगी। ग्राम प्रधान कोठा के द्वारा ईदगाह स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था बनी रही दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें लगाए रहे। वही पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास के मंडल अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन के सभीपदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराया। वहीं मंडल अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील होते हुए शांति व्यवस्था बनाने का कार्य किया जिससे शांति व्यवस्था बनी रही कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं होने पाई। पुलिस प्रशासन भी अपने क्षेत्र में सभी ईदगाहों पर मुस्तैद होकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराया। इसी क्रम के शांति व्यवस्था बनाने में मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सत्यनारायण जायसवाल के साथ गोरखपुर ग्रामीण प्रभारी सूर्यभान पाण्डेय, ब्लॉक प्रभारी कौड़ीराम राजेश वर्मा, ब्लॉक प्रभारी कौड़ीराम संतोष पाठक, थाना संयोजक गगहा दीपक सिंह,लाल बहादुर गुप्ता, सोमनाथ,राधेश्याम, ताजुद्दीन, नितेश्वर, मोहम्मद कासिम एवं गगहा थाने से उपनिरीक्षक दिनेश यादव उप निरीक्षक अंकुर कुमार कांस्टेबल पिंटू प्रसाद लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares