Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला नोटोलिया तेलगुड़व से कोन मार्ग पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला नोटोलिया तेलगुड़व से कोन मार्ग पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला नवटलिया तेलगुडवा से कोन मार्ग पर स्थानीय लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया अपनी मांग उठाई, शुक्रवार को सुबह लगभग सात बजे चोपन थाना क्षेत्र के नवटलिया में तेलगुडवा से कोन मार्ग पर स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन रोड़ पर पत्थर रखकर सड़क जाम कर दिया गया जिसके कारण सड़क लगभग घंटों जाम लगा रहा है जिससे कामकाजी लोग, स्कूल जाने वाले बच्चे बस में फंसे रहे। जिससे धिरे धिरे गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई इसकी सूचना चोपन थाना व डायल 112 नम्बर पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस ने जामीलोगों को समझाया बुझाया गया और संबंधित ठेकेदार को फोन के माध्यम से संपर्क कर जल्द से जल्द समस्या का निदान हेतु कहा गया तब जाकर मामला शांत हुआ प्रदर्शनकारियों में अमीत रामप्रसाद अमृत लाल अर्जुन, अखिलेश, प्रिंस दीलीप सजय चमेली देवी अजय कुमार एक दर्जन से अधिक निवासियों ने बताया कहा कि तेलगुडवा से कोन का निर्माण कार्य किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जिसके कारण वाहनों के आवागमन होने से सड़क का सारा मिट्टी धूल घरों में घुस रहा है जिससे हम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया कभी कभी तो खाना में भी धूल उड़कर चला आता है जिसको लेकर हम लोगों ने ठेकेदार को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन ठेकेदार हम लोगों की समस्यायों पर ध्यान नहीं देता है और मनमानी तरिके से काम करते चला जा रहा है जिससे क्षुब्ध होकर हम लोगों ने सड़क पर पत्थर रख सड़क जाम करते हुए अपनी मांग उठाई गई है ताकि ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर कम से कम तीन टाईम पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए और यहां स्पीड ब्रेकर बन सके।

0 likes
0 comments0 shares