नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, पत्नी का सोने का टॉप्स पति द्वारा ज्वेलरी

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, पत्नी का सोने का टॉप्स पति द्वारा ज्वेलरी की दुकान पर बेचे जाने को लेकर पत्नी ने लगाई ज्वेलरी की दुकानदार पर गंभीर आरोप दुकानदार द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर महिला ने दी दुकानदार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर, नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ की रिपोर्ट, देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीसी रोड स्थित शिवपुरम कॉलोनी निवासी प्रवीणा मिश्रा पति यजुवेन्द॔ मिश्रा ने एक सप्ताह पहले कान मे का सोने का टॉप्स पति द्वारा बेचे जाने पर पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो पति एवं पत्नी दोनों सीसी रोड स्थित महारानी ज्वेलर्स एंड ब्रेकर्स की दुकान पर गए तथा पत्नी ने पति के द्वारा औने पौने दाम पर सोने का टॉप्स बेचे जाने को लेकर पूछताछ किया तो दुकानदार भड़क गया तथा अपनी दुकान से भगा दिया। उतने में ही दुकान पर सैकड़ो की संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया, पीड़िता की जब दुकानदार ने एक भी नहीं सुनी तो पीड़िता ने देवरिया सदर कोतवाली में जाकर दुकानदार सुरेश बरनवाल के खिलाफ तहरीर दिया जिसमें महिला का आरोप है। कि मेरे पति 9.9.2026 को सुबह 10:00 से 12:00 के बीच में सुरेश बरनवाल की दुकान पर आकर सोने का टॉप्स जो काफी वजनी था उसको बेच दिए उसके बदले मै दुकानदार द्वारा 44000 रुपए दिये गये है। जिसको मेरे पति ने स्वीकार किया है, वह भी रुपए दो किस्तों में दुकानदार द्वारा भुगतान किया गया है। तथा बेचे गए सामान की एक कच्ची पर्ची दुकानदार द्वारा दिया गया विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने वह पर्ची मांग कर फाड़ कर फेंक दिया। घटना के दिन मैं घर पर नहीं थी। मैं एक प्राइवेट शिक्षिका हूं। विद्यालय गई थी उसी दिन मौका पाकर मेरे पति द्वारा बेच दिया गया जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैं इनको लेकर ज्वेलरी के दुकान पर आई हूं। दुकानदार से मैंने कहा कि मेरा टॉप्स दे दीजिए और जो मेरे पति को आपने रुपया दिया है वह मैं वापस करने के लिए तैयार हूं परंतु दुकानदार एक भी नहीं सुना इसको लेकर मैं देवरिया सदर कोतवाली में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दे रही हूं। आशा और विश्वास है कि पुलिस द्वारा मुझे न्याय मिलेगा ।