सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला सुलतानपुर। इसौली
सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों व बाजारों में आयोजित वैवाहिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।उन्होंने आयोजक परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए नवदंपतियों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की।वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शुक्ला ने कुड़वार के पूरे तिलक तिवारी में रमेश तिवारी की सुपुत्री के विवाह समारोह, केवटली के पूरे बदलू शुक्ल में रामकृष्ण शुक्ल की सुपुत्री के विवाह कार्यक्रम तथा खारा के पूरे खरकपान में ओमप्रकाश द्विवेदी व राधारमण द्विवेदी के यहां आयोजित पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत की।इसके अलावा बल्दीराय बाजार में भाजपा नेता नरेंद्र अग्रहरि के यहां पुत्री के विवाह कार्यक्रम, अतरसुमा कला में गंगाप्रसाद पांडेय व यमुनाप्रसाद पांडेय के यहां प्रीतिभोज, अपनी बाजार देहली में श्री राधेश्याम अग्रहरि के यहां बेटी के विवाह समारोह तथा देहली में पंडित श्री रामगोपाल मिश्र की नातिन के विवाह कार्यक्रम में भी उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई। विकास शुक्ला नंद किशोर कनौजिया सदस्य जिला पंचायत के यहां आयोजित प्रीतिभोज और कदनपुर में श्री भगवान बक्श तिवारी के यहां आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विकास शुक्ला ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता से आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को बल मिलता है।