पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, मुकदमा दर्ज। मदरिया ।

पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, मुकदमा दर्ज। मदरिया । गोला थाना क्षेत्र के ग्राम गोडसरी निवासी एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर गोपालपुर चौराहे पर कुछ लोगों ने घेरकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर गोला पुलिस ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोडसरी निवासी राहुल पुत्र भुलान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 अगस्त की शाम किसी काम से गोपालपुर चौराहे पर गया था। निशा अस्पताल के सामने पहुंचने पर पुरानी रंजिश को लेकर भोला पुत्र अज्ञात, अनमोल पुत्र विक्की, जय हिंद का लड़का तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लात-मुक्का, डंडा व चुरला से मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मारपीट में राहुल के सिर में चोट लगने से वह फट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। गोला पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 125, 126(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।