Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २१ घंटे पहले

अमर शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल को दी गई श्रद्धांजलि:-

अमर शहीद राजा हरिप्रसाद मल्ल को दी गई श्रद्धांजलि:-

बडहलगंज। बडहलगंज 10 मई को नरहरपुर स्टेट के किले पर राजा हरीप्रसाद मल्ल के शहीदी दिवस पर राजा साहब के किले पर राजा हरिप्रसाद मल्ल धर्मार्थ एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एकमात्र उत्तराधिकारी अतुल कुमार सिंह के अध्यक्षता में श्रध्दांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें राजा साहब के जीवन परिचय एवं 1857 के संग्राम पर प्रकाश डाला गया। हृदय शंकर सिंह पूर्व प्रधान पटना ने बताया कि राजा साहब सर कटाना स्वीकार किया किंतु अंग्रेजों के सामने सर झुकाना स्वीकार नहीं किया। ऐसे महान योद्धा, स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त का त्याग और बलिदान हमेशा हमे प्रेरित करती रहेगी। उक्त श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह , जिला प्रभारी प्रधान संगठन गोरखपुर हृदय शंकर सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय,कृपा शंकर तिवारी,गोपाल पांडेय,मुनेश्वर मौर्य, रतन मिश्रा, नितिन सिंह, प्रदीप शाही, जगदीश पाण्डेय एवं शुभम गुप्ता सहित सहित सैकड़ो क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares