सपा ने हर बूथ एक पेड़ अभियान के तहत किया पौधरोपण

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुसार हर बूथ एक पेड़ अभियान के तहत विभिन्न गांव में पौधारोपण किया गया तथा संकल्प लिया गया कि 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है ग्राम बरही शत्रुघ्नपुर बरईपार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात बर ईपार एक जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके आयोजक हीरानंद यादव तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधान केदार यादव ने किया कार्यक्रम का संचालन जोन प्रभारी आनंद यादव ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीमती शारदा देवी की सुपुत्री श्रीमती अंजू पासवान रही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्नी लाल यादव एडवोकेट ने कहा कि आज चौरी चौरा के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जो एक सप्ताह हर बूथ एक पेड़ लगाया गया । श्रीमती अंजू पासवान ने कहा कि चौरी चौरा को मेरी माता श्रीमती शारदा देवी ने विकास में गति लाने का काम किया था उनके पद चिन्ह पर चलकर के समाज सेवा के लिए संकल्पित हो 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज पासवान और पूर्व प्रमुख अमेरिका यादव हीरानंद यादव गौतम विश्वकर्मा बृजराज पासवान हरिश्चंद्र पासवान जयप्रकाश पासवान बेचई पासवान गौतम यादव पूर्व प्रधान जनार्दन यादव डॉक्टर रंजीत उर्फ सोनू अभिषेक यादव एडवोकेट विजय यादव इंदल यादव रमाशंकर मौर्य काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे