रुद्रपुर में 18 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला।
रुद्रपुर में 18 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला देवरिया 16 नवंबर जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे से खंड विकास अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एलआईसी शाखा-02 देवरिया, एलआईसी भाटपार रानी, यूपी रोडवेज देवरिया एवं श्रीराम फाइनेंस द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण तथा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग एवं चयन की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। चयनित अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता अथवा मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क किया जा सकता है।