Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही ट्रेलर में टक्कर,चालक

फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही ट्रेलर में टक्कर,चालक

फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही ट्रेलर में टक्कर,चालक की मौत गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली हाईवे पर स्थित कहला फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर होने से ट्रेलर का केबिन के पूरी तरह डैमेज हो गया वहीं हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर स्थित कहला फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बड़हलगंज की तरफ से आ रहा सरिया से लदे ट्रेलर फ्लाईओवर पर पहले से खड़ी ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हो गई जहां ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ट्रेलर के टक्कर होने पर ट्रेलर में लदा सरिया आगे आ गया। वहीं लोगों ने आशंका व्यक्त की चालक को छपकी आने के वजह से यह हादसा हुई होगी। वही पुलिस प्रशासन ने क्रेन से उसका केबिन को खिंचकर के फैलाया गया उसके बाद चालक का क्षत विछिप्त शव को निकाला गया।शव को गगहा पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चालक के जेब में मिला आधार कार्ड से उसकी पहचान जनपद प्रतापगढ़ के अमीशंकर पुर पोस्ट सांगीपुर थाना उदयपुर के सद्दीक खान पुत्र हबीब उल्ला खान के रूप में हुई।वही इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक गगहा राजकुमार सरोज ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया वहीं मृतक चालक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड से हुई।

1 likes
0 comments1 shares