Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

मासूम छात्रा का गाल काटने वाला शिक्षामित्र गिरफ्तार, पहुंचा मुकदमा हवालात ___________________________

मासूम छात्रा का गाल काटने वाला शिक्षामित्र गिरफ्तार, पहुंचा मुकदमा हवालात ___________________________ सुल्तानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर बिसानी (दुबेपुर शिक्षा क्षेत्र) स्थित प्राथमिक विद्यालय में मासूम छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षामित्र वत्सल्य प्रसाद मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हवालात में रखकर पूछताछ की गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के मुताबिक शिक्षामित्र ने कई बार छात्रा के साथ अनुचित स्पर्श किया। बच्ची ने आरोप लगाया कि एक दिन उसके गाल पर दांत से काट लिया गया। घटना की जानकारी घर पहुंचकर देने पर परिवार ने गंभीरता से मामला उठाया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है। शिक्षा विभाग भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

0 likes
0 comments0 shares