Bansgaon Sandesh
Login

आशा सिंह का जनसंवाद,लोगों का सुना दुख-दर्द, निस्तारण का दिलाया भरोसा सुल्तानपुर।विधायक

आशा सिंह का जनसंवाद,लोगों का सुना दुख-दर्द, निस्तारण का दिलाया भरोसा सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।उन्होंने लोगों का हालचाल जानकर जनसमस्याओं के यथासंभव निस्तारण का भरोसा दिलाया।शास्त्री नगर मोहल्ले में नगर उपाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद रेनू सिंह के आवास पर पहुंचीं आशा सिंह ने परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछा।इसके बाद मोहल्ले की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया।इसके बाद वह गभड़िया क्षेत्र में सभासद मंगरू प्रजापति के आवास पहुंचीं।यहां क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनका दुख-दर्द जाना और विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।इस दौरान नगर उपाध्यक्ष मंजू तिवारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares