Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

ढेबरा बाजार में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती सिकरीगंज क्षेत्र के

ढेबरा बाजार में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती सिकरीगंज क्षेत्र के

ढेबरा बाजार में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा बाजार में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, जहां उपस्थित लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विपिन दुबे द्वारा क्षेत्र के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाशंकर दुबे उर्फ जुगनू दुबे ने ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज की मजबूती ही उसके सम्मान और विकास की कुंजी है। धर्मनगर चौकड़ी के पीठाधीश्वर प्रेमजी महाराज ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, साहस और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में अनिल दुबे, शंभू पाठक, संतोष शुक्ल, संदीप शुक्ल, वीरेंद्र दुबे, भाष्कर पांडेय, अंशु दुबे, राज शुक्ल एवं साधु दुबे, रिंकू दूबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares