तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश, भारत माता के जयकारों से गूंजा विसुनपुरा

ब्रह्मपुर गोरखपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशुनपुर मटियरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वावलंबी इंटर कॉलेज विशुनपुरा से शुरू हुई यात्रा रानापार चौराहा होते हुए विशुनपुरा बाजार पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। यात्रा में स्वावलंबी इंटर कॉलेज तथा आर.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविकांत तिवारी, विशिष्ट अतिथि सुमन यादव तथा संयोजक राजेश पाठक मौजूद रहे। इस अवसर पर सुग्रीव तिवारी, उपेंद्र पासवान, संदीप कुमार मिश्रा, संदीप मौर्य, रामप्रीत यादव, मानवेंद्र यादव, रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, विनय गुप्ता, राजकुमार साहनी, धनराज निषाद, अजीत तिवारी, रविप्रकाश सिंह एवं वरुणेश्वर शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।