Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों के गलत निस्तारण पर पांच अधिकारियों को चेतावनी

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों के गलत निस्तारण पर पांच अधिकारियों को चेतावनी

आईजीआरएस शिकायतों के गलत निस्तारण पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को चेतावनी देवरिया। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही और त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के मामलों को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गंभीरता से लिया है। गलत निस्तारण पाए जाने पर पांच अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जोगम निवासी सुधा विश्वकर्मा द्वारा बिना मान्यता के विद्यालय संचालन की शिकायत की गई थी। जांच के दौरान शिकायत के गलत निस्तारण की पुष्टि होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी गई। इसी प्रकार ग्राम चिलवन मोहन निवासी असर्फी देवी की भूमि पर अवैध निर्माण संबंधी शिकायत के मामले में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर उन्हें भी चेतावनी जारी की गई। वहीं, तहसील सलेमपुर के इंदिरा नगर निवासी दिलीप कुशवाहा के अवैध कब्जे से जुड़े प्रकरण में गलत रिपोर्ट मिलने पर तहसीलदार सलेमपुर को सचेत किया गया है। इसके अलावा विकास खंड भागलपुर निवासी जय मिश्रा एवं रमन कुशवाहा तथा विकास खंड भाटपाररानी के ग्राम सरया निवासी अंकित प्रजापति द्वारा साफ-सफाई से संबंधित शिकायतों के गलत निस्तारण पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस प्रकरणों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तथ्यों के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गलत रिपोर्टिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares