साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

बड़हलगंज। साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत खड़ेसरी स्थित साई मैरिज हॉल में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी देना तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है। महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। कार्यक्रम में साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल भुगतान करते समय सावधानी बरतने और बच्चों के सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जिसमें एस आई अनुराधा यादव,महिलाकांस्टेबल निशा, जिज्ञासा गुप्ता, अन्य लोग उपस्थित रहे