10.092 किलोग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चेकिंग

10.092 किलोग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नसीरपुर मोड़ के पास की कार्रवाई, मोटरसाइकिल भी बरामद गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 पैकेट में कुल 10.092 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद दानिश पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर 25 जमालपुर युसूफपुर, थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर तथा फैजान अहमद पुत्र मुस्तफा, निवासी ग्राम बालापुर, थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल होंडा एसपी, वाहन संख्या UP61 BL 9633 है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 676/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह, थाना कोतवाली गाजीपुर।