*स्कूल चलो अभियान रैली से शिक्षा का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों

*स्कूल चलो अभियान रैली से शिक्षा का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के नामांकन का किया आह्वान* सिकरीगंज/गोरखपुर। विकास खंड उरुवा अंतर्गत कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिकरीगंज द्वारा मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिकरीगंज के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाकर लोगों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से पढ़ाई के लिए भेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। रैली में क्षेत्रीय विधायक श्री राम चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री जुगनू दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री प्रमोद जायसवाल, महादेव मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पटवा, चंद्रकेश पासवान, अभिमन्यु सिंह, उमेश जायसवाल, राजेश उपाध्याय, बूथ प्रमुख अमन जायसवाल, विनय जायसवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।