Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२० दिन पहले

रायपुर में सड़क हादसा: गोरखपुर के युवक की मौत, सिकरीगंज के रोहारी

रायपुर में सड़क हादसा: गोरखपुर के युवक की मौत, सिकरीगंज के रोहारी

रायपुर में सड़क हादसा: गोरखपुर के युवक की मौत, सिकरीगंज के रोहारी गांव में शोक की लहर बांसगांव संदेश रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में 25 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गोरखपुर जनपद के युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के पैतृक गांव रोहारी (थाना सिकरीगंज) में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सोहन गुप्ता (पुत्र मूलचंद गुप्ता), निवासी गांव रोहारी, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोहन गुप्ता रोज़ी-रोटी के सिलसिले में रायपुर में रहकर काम कर रहा था। 25 जनवरी की रात वह किसी काम से बाहर निकला था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव रोहारी पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार सोहन गुप्ता मेहनती, सरल स्वभाव और मिलनसार युवक था, जिसकी असामयिक मौत से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मृतक के परिजन मुकेश कुमार गुप्ता को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

1300 likes
0 comments0 shares