Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इनवर्टर और बैटरियां चोरी

सुलतानपुर जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इनवर्टर और बैटरियां चोरी

सुलतानपुर जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से इनवर्टर और बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का लम्भुआ पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस ने शुक्रवार तड़के गोपालापुर मोड़ हाईवे के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सोलर इनवर्टर,छह बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किठौली और मदनपुर पनियार स्थित परियोजना स्थलों पर चोरी की वारदात कबूल की है। जांच में गिरोह के दो अन्य सदस्य राजेश निषाद उर्फ उदई और जुगेश निषाद के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares