Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

बार चुनाव में सभी नामांकन वैध,अध्यक्ष पद पर 16 और महासचिव के

बार चुनाव में सभी नामांकन वैध,अध्यक्ष पद पर 16 और महासचिव के लिए 12 दावेदार मैदान में आज नाम वापसी का मौका,29 जुलाई को मतदान,2061 अधिवक्ता चुनेंगे नई कार्यकारिणी* सुल्तानपुर।जिला बार एसोसिएशन चुनाव ने अब पूरी तरह चुनावी रंग पकड़ लिया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों के निस्तारण के बाद सभी 68 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए।अब रविवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी,जिसके बाद चुनावी तस्वीर और साफ हो जाएगी।बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई और किसी भी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 16 और महासचिव पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि अन्य 14 पदों के लिए 40 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।बार चुनाव में इस बार अध्यक्ष और महासचिव पद पर कांटे की टक्कर के आसार हैं। नाम वापसी के बाद 21 जुलाई को अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई को दीवानी परिसर स्थित अधिवक्ता हाल में मतदान होगा। 30 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी,जबकि 31 जुलाई को विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस बार बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए 2061 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है और दीवानी परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

0 likes
0 comments0 shares