Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३६ मिनट पहले

सुलतानपुर लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर हुसैनगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास किशोर का क्षत-विक्षत

सुलतानपुर लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर हुसैनगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास किशोर का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव कई टुकड़ों में बंटा पड़ा था। सूचना मिलते ही बंधुआ कला थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बंधुआ कला रेलवे स्टेशन के पास एक किशोर के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल फोन की सिम के जरिए मृतक की पहचान शैलेश कुमार पुत्र सत्य नारायण यादव निवासी आदमपुर मजरे नटौली थाना बल्दीराय के रूप में की।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसा था या आत्महत्या,पुलिस हर पहलू पर पड़ताल कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares